भारत

आरोपी ने चलती पुलिस जीप से लगाई छलांग, जानें फिर क्या हुआ?

jantaserishta.com
30 Nov 2022 3:12 PM IST
आरोपी ने चलती पुलिस जीप से लगाई छलांग, जानें फिर क्या हुआ?
x

DEMO PIC 

मचा हड़कंप।
चामराजनगर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| पूछताछ के लिए ले जाए जा रहे एक आरोपी ने पुलिस जीप से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, यलंदुरु पुलिस स्टेशन में सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर शिवमदैया, ममबल्ली पुलिस स्टेशन के पीएसआई मेड गौड़ा और पुलिस कांस्टेबल सोमन्ना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मृतक महादेवम्मा की मां ने भी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनके बेटे की मौत इसलिए हुई क्योंकि वह पुलिस की यातना सहन नहीं कर पाया।
यलंदुरु तालुक के कुंटुरुमोले गांव के निवासी इक्कीस वर्षीय निंगाराजू को एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस हिरासत में लिया गया था।
हालांकि, जब पुलिसकर्मी उसे पूछताछ के लिए थाने ले जा रहे थे, तो निंगाराजू बचने के लिए पुलिस वाहन से कूद गया और उसे गंभीर चोटें आईं।
घटना मंगलवार को हुई थी। तुरंत निंगाराजू को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story