भारत
जहरीली शराब कांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
jantaserishta.com
11 Sept 2026 12:06 PM IST

x
अस्पताल में चल रहा इलाज.
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के एक आरोपी रवि लखेरा का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। रवि लखेरा के पैर में गोली लगी है और उसका उपचार बंडा के अस्पताल में चल रहा है । मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को रवि लखेरा की तलाश थी वह छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा में शराब दुकान का ठेकेदार भी है।
आरोपी के बरायठा के जंगल में होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और उसे पकड़ने का प्रयास किया मगर आरोपी ने पुलिस पर ही गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो वह रवि लखेरा के पैर में लगी।घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बंडा के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। दरअसल सागर जिले के बंडा इलाके में जहरीली शराब पीने से 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।इस मामले में सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव भी प्रभावितों के बीच पहुंचे थे और उन्होंने जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, इस मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है और उसी क्रम में अब रवि लखेरा पुलिस की गिरफ्त में आया है । मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रही कार्रवाई के तहत गुरुवार को तीन आरोपियों के पांच अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया था और इस तरह की कार्रवाई आगे भी प्रस्तावित है।
बताया गया है कि सागर सहित राज्य के अन्य हिस्सों में पड़ोसी राज्यों से शराब की सप्लाई की जाती है और इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है जिस पर प्रशासन की नजर है। वहीं, रवि केउत्तर प्रदेश से संपर्क होने की बात कही जा रही है।
Tagsसागर शराब कांडशॉर्ट एनकाउंटरसागर शराब कांड आरोपीSagar liquor scandalbrief encounterSagar liquor scandal accused
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





