भारत
कानून का डर ही नहीं...आरोपी को जबरन छुड़ाया, गश्ती टीम पर पत्थरबाजी, पांच जवान घायल
jantaserishta.com
20 March 2024 8:06 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मुंगेर: मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना की गश्ती टीम पर सोमवार देर रात चंडीस्थान साहनी टोला के ग्रामीणों ने हमला कर शराब के नशे में पकड़ाए आरोपी को जबरन छुड़ा लिया। इस दौरान ग्रामीणों की पत्थरबाजी में जहां वासुदेवपुर थाना का गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं गश्ती में शामिल पीटीसी अनिल सिंह, पीटीसी सुनील कुमार सहित पांच पुलिस जवान घायल हो गए। ग्रामीणों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस को वापस लौटना पड़ा। बाद में घायल पांचों पुलिस जवानों को देर रात सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। इस मामले में घायल पीटीसी जवान अनिल सिंह के बयान पर वासुदेवपुर थाना में पुलिस पर हमला करने, पुलिस अभिरक्षा से आरोपी को जबरन छुड़ा ले जाने तथा सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 13 नामजद सहित दो दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में दो नामजद अभियुक्त विक्की साहनी और अमन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सोमवार रात 11.30 बजे वासुदेवपुर थाना को चंडीस्थान साहनी टोला के समीप शराब पीकर हंगामा किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद वासुदेवपुर थाना की गश्ती टीम साहनी टोला पहुंची। वहां जितेन्द्र उर्फ लोलो साहनी शराब पीकर हंगामा करते पाया गया। ब्रेथ एनेलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर जब पुलिस उसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाने लगी तभी महिलाएं सहित करीब 20-25 की संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
इस बीच पुलिस अभिरक्षा में पकड़ाए आरोपी जितेन्द्र उर्फ लोलो को भीड़ ने पुलिस से छुड़ाकर भगा दिया। पत्थरबाजी में वासुदेवपुर थाना के पीटीसी अनिल सिंह, पीटीसी सुनील कुमार सहित गश्ती में शामिल तीन अन्य पुलिस घायल हो गए। जबकि पत्थर लगने से पुलिस गश्ती वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद ग्रामीणों का उग्र रूप देख पुलिस वहां से वापस लौट गई। बाद में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घायल पीटीसी अनिल सिंह के बयान पर जितेन्द्र उर्फ लोलो साहनी, विक्की साहनी, अमन साहनी सहित 13 नामजद और 12-13 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Tagsवासुदेवपुर थानामुंगेरमुंगेर न्यूज़मुंगेर पुलिसशराबVasudevpur Police StationMungerMunger NewsMunger PoliceLiquor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





