भारत

पहले प्रेमी युगल की हत्या, फिर आरोपी ने की खुदकुशी, पूरा मामला क्या है?

jantaserishta.com
11 March 2023 9:08 AM IST
पहले प्रेमी युगल की हत्या, फिर आरोपी ने की खुदकुशी, पूरा मामला क्या है?
x
फैली सनसनी.
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के रेडमंड में एक संदिग्ध व्यक्ति ने प्रेमी युगल की हत्या कर खुद भी खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस को एक घर में गोली लगने से घायल एक व्यक्ति मिला, बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रेडमंड के पुलिस प्रमुख डेरेल लोवे के हवाले से कहा कि घर के अंदर एक महिला की भी मौत हो गई थी और संदिग्ध हमलावर का शव मुख्य बेडरूम में मिला।
लोवे के अनुसार, घर पर रहने वाली महिला की मां ने संदिग्ध का सामना किया और किसी तरह भागने में सफल रही और पुलिस को सूचना दी।
जोड़े की पहचान जारी नहीं की गई है। रेडमंड पुलिस ने संदिग्ध की पहचान 38 वर्षीय रामिन खोडाकरमरेजाई के रूप में की है।
खोडाकरमरेजाई एक ट्रक ड्राइवर था। उसने महिला का पोडकास्ट सुना। द सिएटल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, वे क्लबहाउस ऐप पर मिले थे।
पीड़िता ने दिसंबर 2022 में रेडमंड पुलिस से संपर्क किया और संदिग्ध गतिविधियों के तेज होने के बाद जनवरी में फिर से संपर्क किया।
लोवे ने शुक्रवार दोपहर एक मीडिया ब्रीफिंग में मामले की जानकारी दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story