भारत

अधेड़ उम्र का आरोपी दबोचा गया, कारनामे जानकर दंग रह जाएंगे

jantaserishta.com
9 Oct 2022 5:13 PM IST
अधेड़ उम्र का आरोपी दबोचा गया, कारनामे जानकर दंग रह जाएंगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लड़कियों और महिलाओं को देख गाना गा रहा था, उसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने एक शोहदे को गिरफ्तार किया है. आरोपी लड़कियों और महिलाओं के साथ गाना गाकर अभद्रता कर रहा था. दरअसल, अधेड़ उम्र का आरोपी तालाब किनारे खड़ा होकर लड़कियों और महिलाओं को देख गाना गा रहा था, उसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने मौके से आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान देखा कि बुझी तालाब की तरफ जाने वाले तिराहे पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति लड़कियों और औरतों को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा था. आरोपी गाना गाकर अभद्रता कर रहा था.
पुलिस का कहना है कि आरोपी 'चलो तालाब किनारे आज का मौसम बड़ा सुहावना है, तालाब किनारे इसका आनंद लें...' गाना गा रहा था. आरोपी की इस हरकत पर वहां से गुजरने वाली महिलाएं असहज महसूस कर रही थीं. इसके बाद जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया. आरोपी ने अपना नाम सलीम खां निवासी घुराहा थोक बताया. पुलिस ने सलीम खां को गिरफ्तार कर लिया है.
DSP गवेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि मटौंध थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी, उसी दौरान सूचना मिली कि तालाब पर एक व्यक्ति महिलाओं से अभद्रता कर रहा है. पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर धाराओ में केस दर्ज कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story