भारत

एक किलो से अधिक चरस लेकर जाता आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
19 Feb 2023 10:41 PM IST
एक किलो से अधिक चरस लेकर जाता आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने रविवार को एक शातिर-अभियुक्त को 01 किलो 200 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मक्खनपुर बैजनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर शातिर-अभियुक्त सोनू पुत्र महेश कश्यप निवासी उम्मेद नगर बघेल कालोनी ककरऊ कोठी थाना उत्तर को सैय्यद मजार की तरफ से कस्बा मक्खनपुर को जाने बाले रास्ते पर फैक्ट्री मोड से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सोनू एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसका आपराधिक इतिहास है।
Next Story