
x
ट्रक ड्राइवर है।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की मेरठ यूनिट और गंगोह थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नशीला पदार्थ (डोडा पोस्त) की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
उसके पास से 700 किग्रा डोडा पोस्त जब्त किया गया है। आरोपी सहारनपुर के मैनपुरा गांव का रहने वाला है, जो एक ट्रक ड्राइवर है। गंगोह थाना प्रभारी (एसएचओ) प्रभाकर कैंतुरा ने मंगलवार को बताया कि उन्हें नशे की खरीद-फरोख्त करने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक मकान से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
अधिकारी ने कहा, पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त करता है। उसके कब्जे से 700 किग्रा डोडा पोस्त, इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया गया है। बरामद डोडा पोस्त की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये कीमत है।
Tagsसहारनपुरसहारनपुर न्यूज़सहारनपुर पुलिसडोडा पोस्तSaharanpurSaharanpur NewsSaharanpur PoliceDoda Post
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





