भारत

2 राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 May 2023 7:54 AM IST
2 राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ आरोपी गिरफ्तार
x
उन्होंने कहा कि आरोपी के न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मेरठ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किठौर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर वापस लौट रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को दी। आरोपी की पहचान कस्बा शाहजहांपुर निवासी इनायत के रूप में हुई। किठौर थाना प्रभारी (एसएचओ) विनय कुमार ने बताया कि कस्बा शाहजहांपुर के जंगल में एक युवक पर शक होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दो मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर, एक बन्दूक (12 बोर) 19 जिंदा कारतूस और 4 खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
एसएचओ ने कहा,आरोपी को 2 मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ पकड़ा गया था, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची आई के तहत एक संरक्षित प्रजाति है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि आरोपी के न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story