
x
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में एक 17 साल की लड़की के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समीर शेख (31) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, विक्रोली इलाके में एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी खिड़की के रास्ते लड़की के घर में दाखिल हुआ था। लड़की के विरोध करने पर उसे डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। रेप के बाद लड़की को बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुंबई के पार्कसाइट पुलिस स्टेशन ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(D),351(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी पीड़िता के घर की खिड़की के माध्यम से घर में घुसा था। नाबालिग के साथ बलात्कार कर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए धमकी भी दी थी। लेकिन, परिजनों के उसके हाव-भाव से शक हुआ। जब परिजनों ने थोड़ी सख्ती से लड़की से पूछा तो वह फूट-फूटकर रोने लगी। उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई। नाबालिग लड़की को लेकर परिजन स्थानीय पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार, शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए गठित की गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पीड़िता के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। तकनीकी फुटेज और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को विक्रोली इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी के क्रिमिनल रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है कि क्या इससे पहले आरोपी ने रेप की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





