भारत

चार महिलाओं से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

jantaserishta.com
12 Jan 2022 9:23 AM IST
चार महिलाओं से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, गया जेल
x
पढ़े पूरा केस.

हल्द्वानी: महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाने और नौकरी का झांसा देकर लाखों हड़पने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर चार महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप भी है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रशासनिक अधिकारी और मेडिकल ऑफिसर बनकर उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक करीब आठ आपराधिक वारदात कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

मंगलवार को एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते दिनों हरिद्वार में जेएनएम का कोर्स कर रही महिला ने तहरीर देकर बताया था कि आरोपी चारू चन्द्र जोशी पुत्र उमेश चंद्र जोशी निवासी-गरुड़ थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर और हाल पता फ्रेंड्स कॉलोनी दोनहरिया थाना मुखानी से उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने खुद को डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर (डीएमओ) बताया और नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 65 हजार रुपये ठग लिए।
आरोपी ने उसे अपने घर हल्द्वानी बुलाकर दुष्कर्म भी किया। इसके अलावा इको टाउन डहरिया हल्द्वानी निवासी एक महिला से भी खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये ठग थे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीते सोमवार को मुखानी क्षेत्र के चम्बलपुल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम में थाना एसओ दीपक सिंह बिष्ट, एसआई संजय कुमार, सिपाही नरेन्द्र राणा शामिल रहे।
पुलिस पूछताछ में सामने आए मामले
- दिल्ली निवासी महिला से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठगे थे। दिल्ली जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दिल्ली में मुकदमा दर्ज है।
- एक अन्य मामले में हल्द्वानी निवासी रमेश सिंह से उनकी बहन को स्टाफ नर्स की नौकरी दिलवाने की एवज में दो लाख रुपये ठगे थे।
- पिथौरागढ़ निवासी महिला से फेसबुक के जरिए दोस्ती कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
- खटीमा निवासी महिला से समूग ग में नौकरी लगवाने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाए।
- मुखानी निवासी स्टाफ नर्स से उच्च पद पर प्रमोशन कराने के नाम पर 75 हजार रुपये ठगे
- हल्दूचौड़ हल्द्वानी निवासी पंकज भट्ट से 8 लाख 50 हजार रुपये उधार लेकर फर्जी चेक दिया।
- गरुड़ बागेश्वर निवासी सैनिक की पत्नी की सीएमओ कार्यालय में नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story