भारत

रेल्वे अंडरब्रिज के नीचे गांजा रखे आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 May 2026 8:27 PM IST
रेल्वे अंडरब्रिज के नीचे गांजा रखे आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि रेल्वे अंडरब्रिज के नीचे बैकुंठ में उपरोक्त आरोपी जो अपने पास रखे नीले सफेद रंग के थैला में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु बैकुंठ स्टेशन से भाठापारा की ओर जा रहे वाला है कि सूचना पर मादक पदार्थ गांजा की अफरा तफरी एवं आरोपी के मौके से फरार होने की युक्तियुक्त अंदेशा पर तत्काल थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये रेड कार्यवाही कर आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक नीले सफेद रंग के थैला के अंदर रखा 01 किलो 200 मादक पदार्थ गांजा कीमती 60,000/रू को जप्त किया गया जिसे उपरोक्त घटना सदर का अपराध पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट कायम किया गया। आरोपी जागेश्वर पारधी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।
तिल्दा पुलिस के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक महोदय रायपुर रेंज के द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत् लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा व अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में ऑपरेशन ‘‘निश्चय‘‘ कार्यक्रम के तहत् प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश के परिपालन में निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा व पुलिस स्टाफ प्र0आर0 जालम साहू, आर0 महेन्द्र वर्मा, आर0 संदीप सिंह के द्वारा सफल कार्यवाही किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story