भारत
फर्जी रजिस्ट्री कर 3 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
8 July 2026 5:34 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के जारचा थाने की पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करता था। इस मामले में पुलिस पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अब इस गिरोह के एक और सदस्य की गिरफ्तारी की गई है।
पुलिस के मुताबिक, जारचा पुलिस ने बुधवार को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 76/2026 में वांछित चल रहे आरोपी रमेश पुत्र गोपाल को गाजियाबाद के शास्त्री नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर उसे तीन करोड़ रुपए से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर 27 अप्रैल 2026 को थाना जारचा में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और गिरोह के सदस्यों की तलाश में लगातार अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही इस गिरोह से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब रमेश की गिरफ्तारी को इस मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य नेटवर्क, फर्जी दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया और संभावित अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी रमेश, पुत्र गोपाल, थाना कविनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर, गाजियाबाद का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 55 वर्ष बताई गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना जारचा में फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी से जुड़े छह मुकदमे दर्ज हैं।
सभी मामलों में उसके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति की खरीद-फरोख्त के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संपत्ति की खरीद से पहले उसके दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कराएं और संदेह होने पर तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग से संपर्क करें, ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
Tagsफर्जी रजिस्ट्रीठगीगौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेटFake registryfraudGautam Buddha Nagar Police Commissionerate
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





