भारत
रेप पीड़िता की आत्महत्या के बाद आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
5 Feb 2023 8:35 AM IST

x
DEMO PIC
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पहले से ही किशोरी का जानता था।
सुल्तानपुर (आईएएनएस)| रेप पीड़िता किशोरी के आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना पिछले सप्ताह सुल्तानपुर के कुरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। रेप की घटना का पता तब चला, जब किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया। बाद में उसकी मौत हो गई।
आरोपी सौरभ अग्रहरी की बहन की शादी किशोरी के घर के बगल में रहने वाले परिवार में हुई थी। वह अपनी बहन से मिलने आया था, जब उसने कथित तौर पर किशोरी के साथ रेप किया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पहले से ही किशोरी का जानता था।
किशोरी ने बुधवार को आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tagsसुल्तानपुरसुल्तानपुर न्यूज़सुल्तानपुर पुलिसरेप पीड़िताआत्महत्याsultanpursultanpur newssultanpur policerape victimsuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





