भारत

लूट के प्रकरण में एक साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
26 March 2024 3:36 PM IST
लूट के प्रकरण में एक साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
x
सिरोही। थाना पुलिस ने लूट के मामले में फरार 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी को पकड़ने के प्रयास के दौरान आरोपी के परिजनों की ओर से पुलिस टीम पर हमला व पत्थरबाजी कर छुड़ाने के प्रयास में घायल होने के बाद भी बहादुर पुलिसकर्मियों ने आला दर्जे के लूट के आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि एक साल पहले देर रात्रि करीब 2.50 बजे हिम्मतराम, उसकी पत्नी गुडिया कुमारी व भावना कुमारी अपने गांव से लौटाणा मेले में मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। इस दौरान मेले में बदमाश व्यक्तियों ने हिम्मतराम पर हमला कर बेटे का मोबाइल, पर्स में रखे 7 हजार रुपए व जरूरी दस्तावेज, गुडिया का चांदी का कन्दौरा आदि लूटकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की ओर से वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिए गए निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया व वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा भंवरलाल चौधरी के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी कमलसिंह की टीम ने सीसीटीवी फुटेज व आसूचना के आधार पर बदमाशों को नामजद किया। पुलिस को मुखबीर से वांछित आरेापी शंकर के घर पर आने की सूचना मिलने पर थानाधिकारी मय जाब्ता पहुंचे और वाहन को मुलजिम के घर से एक किलोमीटर दूर छोडकर पैदल ही उसके घर के पास पहुंच चारों तरफ से घेरकर दबिश दी तो आरोपी पहाडियों की तरफ भागने लगा। जिसे टीम ने पीछा कर पहाडियों से दस्तयाब किया।
Next Story