भारत
पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, मेडिकल कराने ले गई थी पुलिस, 2 सस्पेंड
jantaserishta.com
18 July 2023 6:01 PM IST

x
DEMO PIC
मचा हड़कंप.
नोएडा: नोएडा के जिला अस्पताल से पुलिस कस्टडी से एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी को मेडिकल कराने जिला अस्पताल लाई थी। जहां से वह दो पुलिसकर्मियों और एक होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने चार टीम बनाई है।
पुलिस ने आरोपी के फरार होने के मामले में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जबकि, एक होमगार्ड के खिलाफ उसके जिला होमगार्ड कमांडेंट को भी पत्र लिख दिया है। पुलिस के मुताबिक 23 साल के लकी को एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को आरोपी को मेडिकल कराने के लिए सेक्टर-24 स्थित जिला अस्पताल लाया गया था।
एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि पुलिस को चकमा देकर शातिर बदमाश जिला अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटा रही है। बदमाश को पकड़ने के लिए चार टीम बनाई गई है। पुलिस की टीम जल्दी ही लकी को गिरफ्तार कर लेगी।
Tagsनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसपुलिस कस्टडीआरोपी फरारसस्पेंडnoidanoida newsnoida policepolice custodyaccused abscondingsuspended
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





