भारत
महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश जारी
jantaserishta.com
16 Jun 2026 8:50 AM IST

x
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक शादीशुदा महिला ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और कथित जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एफआईआर दर्ज के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, घटना का वीडियो भी बनाया गया और बाद में उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया।
मामले की जानकारी देते हुए नागपुर पुलिस के डीसीपी जोन-1 ऋषिकेश रेड्डी ने समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में जबरन यौन उत्पीड़न, उगाही और धार्मिक परिवर्तन से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
डीसीपी रेड्डी ने बताया कि जांच के तहत पीड़िता का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और उससे जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं और सबूतों को सत्यापित किया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके।
उन्होंने कहा कि फिलहाल शुरुआती जांच में यह जानकारी सामने आई है कि पीड़िता और आरोपी पहले से परिचित थे। महिला प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से जुड़ी हुई है। एफआईआर में कुल तीन आरोपियों के नाम दर्ज हैं। इनमें से दो को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अगले 10 से 15 दिनों में जांच के बाद मामले की स्थिति अधिक स्पष्ट हो जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





