भारत

महिला को बेहोश कर दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

jantaserishta.com
24 Sept 2026 8:28 AM IST
महिला को बेहोश कर दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी
x
नौकरी दिलाने के नाम पर हैवानियत का आरोप.
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली से एक भयानक मामला सामने आया है. मंडावली में एक शख्स ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 41 साल एक महिला के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में ये भी बताया कि आरोपी दीपक बंसल गणेश नगर का रहने वाला है. करीब दो साल पहले दोनों की जान-पहचान हुई थी और आरोपी ने उसे अच्छी नौकरी लगवाने का वादा किया था. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि 4 मार्च को दीपक बंसल उससे नौकरी के सिलसिले में मिलने आया था. उसी दौरान उसने महिला को कोई नशीली चीज खिला दी, जिससे वो बेहोश हो गई.
इसके बाद आरोपी ने उसकी बेहोशी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.
जब होश आने पर महिला ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी सोने की चूड़ियां, अंगूठी और चेन भी जबरन हड़प लीं.
आरोपी ने महिला को डराने के लिए कहा कि पुलिस विभाग में उसकी तगड़ी पहुंच है. उसने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया या पुलिस में शिकायत की, तो वो उस पर तेजाब फेंक देगा और जान से मार डालेगा.
आरोपी की धमकियों से सहमी महिला लंबे समय तक चुपचाप रही और डर के मारे किसी को कुछ नहीं बता पाई. लेकिन जब आरोपी की तरफ से लगातार उत्पीड़न और प्रताड़ना बढ़ती गई, तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस के पास जाकर अपनी आपबीती सुनाई.
दिल्ली पुलिस ने महिला की शिकायत पर मंडावली थाने में 22 सितंबर को संबंधित गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. इसके साथ ही, पीड़िता को काउंसलिंग भी दी गई है ताकि वो ट्रॉमा से उबर सके. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story