भारत
मुझे जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आएगी: शरद पवार
Shantanu Roy
7 May 2023 5:41 PM GMT

x
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आएगी। कर्नाटक में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है। मुंबई से लगभग 350 किलोमीटर दूर तीर्थनगरी पंढरपुर में पत्रकारों से बातचीत में 82-वर्षीय नेता ने कहा कि मौजूदा स्थिति में, भाजपा ‘पांच से छह' राज्यों में सत्ता में है, जबकि बाकी में गैर-भाजपा सरकारें हैं।
#WhySoScaredBJP?
— Alka Lamba 🇮🇳 (@LambaAlka) May 7, 2023
ज़वाब के लिए यह सर्वे देखिए 😊.#KarnatakaElections2023 pic.twitter.com/l0wJdMJi58
कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में आएगी
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में आएगी। जहां तक पूरे देश की बात है तो हम केरल से शुरुआत करेंगे। क्या केरल में भाजपा है? तमिलनाडु में? मैंने आपको कर्नाटक के बारे में बताया है। क्या तेलंगाना में भाजपा है? आंध्र? सिर्फ एकनाथ शिंदे की चतुराई के कारण, वे महाराष्ट्र में सत्ता पाने में कामयाब रहे।'' कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे और मतों की गिनती 13 मई को होगी।
पांच से छह राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं
पवार ने कहा कि कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहने के दौरान कांग्रेस के कुछ विधायकों की खरीद-फरोख्त के बाद भाजपा मध्य प्रदेश में सत्ता में आई थी। उन्होंने कहा, “राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं है। यदि आप देश के पूरे मानचित्र को देखें, तो केवल पांच से छह राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं और शेष राज्यों में गैर-भाजपा सरकारें।'' मौजूदा परिदृश्य में, पवार ने कहा कि वह अभी भविष्यवाणी नहीं कर पाएंगे कि अगले साल के लोकसभा चुनाव में क्या होगा।
महाराष्ट्र में एमवीए गठबंधन बरकरार रहेगा
महाराष्ट्र के तटीय रत्नागिरि जिले के बारसू के बारे में पूछे जाने पर राकांपा प्रमुख ने कहा कि स्थानीय निवासियों के असंतोष को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और उनके हितों की रक्षा की जानी चाहिए। बारसू में ग्रामीणों का एक वर्ग पेट्रोलियम रिफाइनरी परियोजना का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि परियोजना का क्षेत्र के कृषि और मछली पकड़ने के व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं होना चाहिए।'' इस बीच, राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने पुणे में कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन बरकरार रहेगा और आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
Tagsनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story