भारत

Election Commission: चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 230, कांग्रेस 100 सीटों पर आगे

jantaserishta.com
4 Jun 2024 11:14 AM IST
Election Commission: चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 230, कांग्रेस 100 सीटों पर आगे
x
Election Commission नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने लोकसभा चुनावों के लिए आधिकारिक मतगणना के शुरुआती रुझान जारी कर दिए हैं। इसमें भाजपा सबसे आगे चल रही है। उसके बाद क्रमशः कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस का स्थान है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा की 543 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा 231 सीटों पर आगे चल रही है। उसके बाद कांग्रेस (100), समाजवादी पार्टी (33), तृणमूल कांग्रेस (22) और द्रमुक (17) का स्थान है।
आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पार्टीवार वोट शेयर भी भाजपा के पक्ष में है। उसे 40.21 प्रतिशत मत मिले हैं। उसके बाद कांग्रेस 26.80 प्रतिशत और सपा 3.78 प्रतिशत पर है।उत्तर प्रदेश में भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है, उसके ठीक पीछे सपा है जो 29 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस सात सीटों पर बढ़त बनाये हुए।
दिल्ली की सात सीटों में से भाजपा छह पर आगे चल रही है, जबकि इंडिया ब्लॉक एक सीट पर आगे है। पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस 24 पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा आठ सीटों पर आगे है। कांग्रेस तीन सीटों पर आगे है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story