भारत
सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान हादसा, 2 लोगों की मौत, शवों को JCB से निकाला गया
jantaserishta.com
19 July 2024 5:35 PM IST

x
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शौचालय टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान दम घुट जाने से घर के मालिक सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों शवों को टंकी से जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।
पुलिस के मुताबिक, फुलवरिया गांव में सुधीर दुबे ने अपने नवनिर्मित शौचालय की टंकी का शटरिंग खोलने के लिए कोटवां गांव निवासी मजदूर शमशाद मियां को बुलाया था। शमशाद मियां ने जैसे ही टंकी का स्लैब खोला तो तेज गैस रिसाव के कारण वह टंकी में ही गिर पड़ा। शमशाद के टंकी में गिरते ही मकान मालिक सुधीर दुबे भी उसे बचाने के लिए टंकी में उतर गए। इस दौरान दम घुटने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक स्थानीय व्यक्ति जब बचाने गया तो वह भी बेहोश हो गया।
मांझागढ़ के थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि शौचालय में लगे शटरिंग को खोलने के दौरान दम घुटने से एक मजदूर और घर मालिक की मौत हो गई है। जेसीबी के माध्यम से दोनों शव और बेहोश युवक को टंकी से बाहर निकाला गया। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बता दें कि बिहार के मोतिहारी में गुरुवार को शौचालय की टंकी की शटरिंग खोलने के कारण जहरीली गैस से चार लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





