भारत

रावण का पुतला खड़ा करने के दौरान हादसा, क्रेन की बेल्ट अचानक टूटी

jantaserishta.com
12 Oct 2024 10:53 AM IST
रावण का पुतला खड़ा करने के दौरान हादसा, क्रेन की बेल्ट अचानक टूटी
x
देखें वीडियो.
कोटा: राजस्थान के कोटा के दशहरा मेले में शुक्रवार को देर रात एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब रावण के पुतले को खड़ा करते समय क्रेन की बेल्ट अचानक टूट गई। क्रेन की बेल्ट टूटने की वजह से रावण के पुतले का एक हिस्सा गिरकर पेड़ पर जा गिरा। इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया। गनीमत रही कि नीचे कोई व्यक्ति खड़ा नहीं था, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
दरअसल, रावण के पुतले को खड़ा करने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था। कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले पहले ही स्थापित किए जा चुके थे। रावण के पुतले को खड़ा करते समय हल्की बारिश शुरू हो गई और जैसे ही उसकी कमर का हिस्सा क्रेन से लगाया जा रहा था, अचानक बेल्ट टूट गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मेला समिति के अध्यक्ष और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हादसे के बाद निगम के अधिकारी ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की तब पता चला कि रावण की गर्दन और कमर के हिस्से में लगा बांस और रस्सियां टूटी हैं। जिसे दुरुस्त कर दिया गया। आज दोपहर से पहले रावण को पूरी तरह से खड़ा कर दिया जाएगा, ताकि शाम में रावण दहन किया जाए। आपको बताते चलें, कोटा के दशहरा मैदान में रावण दहन से पहले मेला लगता है और यहां का रावण दहन राष्ट्रीय स्तर का होता है।
विजयादशमी के दिन आज देश के कई हिस्सों में रावण का पुतला जलाया जाएगा। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। रावण दहन का कार्यक्रम शाम को निर्धारित है, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं। रावण का पुतला जलाने की परंपरा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक संदेश भी फैलाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story