भारत

दीवार तोड़ने के दौरान हादसा, दो मजदूरों की मौत

jantaserishta.com
19 April 2022 7:35 PM IST
दीवार तोड़ने के दौरान हादसा, दो मजदूरों की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

गोपालगंज में भवन निर्माण के दौरान पुराने दीवार को तोड़ने के दौरान एक मजदूर की दबकर मौत हो गई. वहीं इस दौरान एक मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सदर अस्पताल से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.गोरखपुर जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के परसौनी गांव की है जहाँ जयप्रकाश साह के यहां भवन निर्माण का काम चल रहा था. निर्माण के दौरान पुराने दीवार को तोड़ा जा रहा था तभी दीवार गिर गया. जिसमें दो मजदूर दीवार ने नीचे दब गए और एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मजदूर को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया था जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
मृतकों में एक मजदूर कुचायकोट थाना क्षेत्र के महुअवा गांव निवासी नेशार और परसौनी खास निवासी शम्भू साह शामिल हैं. उचकागांव पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story