भारत

OMG! मामा-भांजे की मौत, बहन की शादी का कार्ड देने निकले थे

jantaserishta.com
5 Nov 2025 7:05 PM IST
OMG! मामा-भांजे की मौत, बहन की शादी का कार्ड देने निकले थे
x
मचा कोहराम.
इटावा: इटावा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी से पहले खुशियों भरा घर मातम में बदल दिया. घटना थाना बकेवर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुई, जहां उरई डिपो की रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वाले दोनों रिश्ते में मामा और भांजे थे.
जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के रहने वाले 28 वर्षीय सर्वेश कुमार अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे. उनके साथ उनके मामा शिवशंकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी बकेवर भी थे. घर में बहन की शादी 29 नवंबर को होनी थी. कार्ड बांटकर दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे. तभी नेशनल हाईवे पर उनकी बाइक आगे जा रही रोडवेज बस से टकरा गई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मामा शिवशंकर की मौके पर ही मौत हो गई. सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान कुछ घंटों में ही सर्वेश ने भी दम तोड़ दिया. दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं.
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. शादी के घर में सन्नाटा पसर गया. दुल्हन का रो रोकर बुरा हाल है. परिजन कह रहे हैं कि कुछ ही दिनों में घर में शहनाई बजनी थी, लेकिन अब रोने की आवाजें गूंज रही हैं. गांव में भी शोक का माहौल है और लोग इस घटना से दुखी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story