भारत

एक्सीडेंट: मंत्री ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया हॉस्पिटल, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
16 Aug 2022 6:11 PM IST
एक्सीडेंट: मंत्री ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया हॉस्पिटल, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दो लोगों की जान बची.

नई दिल्ली: उत्तराखंड के बागवान में एक निजी बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई जिसमें बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हालांकि, दुर्घटना के कुछ देर बाद ही हाइवे से गुजर से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने घायलों को देखा तो अपनी गाड़ी से उन्हें अस्पताल पहुंचाया जिससे उनकी जान बच गई.

मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना. इस दौरान उनके साथ रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी भी मौजूद थे. बता दें कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर देहरादून लौट रहे थे. वहीं, दोनों घायलों का उपचार श्रीकोट के अस्पताल में चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक बस ऋषिकेश से गुप्तकाशी जा रही थी, तभी अचानक बस के सामने बाइक सवार दो युवक आ गए और बस से जोरदार टक्कर हो गई. दोनों बाइक से गिर गए और उन्हें गंभीर चोट लग गई.
घायलों के नाम आशीष केसरी और अनीस कुमार है. दोनों यूपी के सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं. कीर्तिनगर के कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया गया कि दोनों घायल युवकों को मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है.
यह घटना उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुई जहां श्रीनगर एनएच पर बागवान के पास प्राइवेट बस और बाइक के बीच टक्कर हुई थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story