भारत
हादसा या लापरवाही? प्लास्टिक शेड से नीचे गिरा लड़का, तोड़ा दम
jantaserishta.com
29 Dec 2025 11:38 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के गुजरांवाला इलाके में एक रेस्टोरेंट के प्लास्टिक शेड से गिरने से 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई. एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस को शनिवार को एक PCR कॉल मिली और मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि 11वीं क्लास में पढ़ने वाला कबीन नामक लड़का घायल है. जिसे उसके दोस्त पहले ही अस्पताल में पहुंचा चुके हैं.
पुलिस ने बताया कि कबीन अपने क्लासमेट आर्यमन, कबीर और यश त्यागी के साथ रेस्टोरेंट में घूमने आया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ग्रुप सीढ़ियों से बिल्डिंग की छत पर पहुंचा था. वह एक प्लास्टिक शेड पर चढ़ गया था, जो पास की दुकानों के बीच गैलरी वाली जगह को ढकने के लिए लगाया गया था.
अधिकारी ने आगे बताया कि शेड उसका वज़न नहीं सह पाया और टूट गया. जिससे वह नीचे ज़मीन पर गिर गया. गिरने से लड़के को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने बताया कि एक क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटना के सही क्रम का पता लगाने के लिए मौके का मुआयना किया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
Tagsउत्तर-पश्चिम दिल्लीगुजरांवालारेस्टोरेंटप्लास्टिक शेडNorth-West DelhiGujranwalarestaurantplastic shed
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





