भारत

हाइवे पर हादसा, 3 दोस्तों की मौत, मचा कोहराम

jantaserishta.com
21 Nov 2022 10:13 AM IST
हाइवे पर हादसा, 3 दोस्तों की मौत, मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

प्रामोशन पार्टी से लौट रहे थे.
बरेली: बरेली हाइवे पर दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि चारों दोस्त नैनीताल से दोस्त की प्रामोशन पार्टी से लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.
थाना कैंट के रहने वाले राहुल जायसवाल अपने दोस्त संतोष, राहुल, केशव और युवती दीपशिखा के साथ वैगनआर कार से नैनीताल गए थे. बताया जा रहा है कि संतोष का प्रमोशन हुआ था. वह प्रमोशन पाकर दरोग बन गया था. इसी खुशी में दोस्त पार्टी करने नैनीताल गए थे. वहां से लौटते समय बरेली के बहेड़ी में हाईवे पर उनकी तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी. कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में राहुल, संतोष और दीपशिखा की मौत हो गई और केशव गंभीर रूप से घायल है.
दीपशिखा की 14 दिसंबर को शादी होने वाली थी. इस हादसे ने शादी की खुशियां मातम में बदल दी. इसमें एक दोस्त की 7 माह पूर्व ही शादी हुई थी. एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भोर के समय एक्सीडेंट हुआ है. जांच के दौरान पता चला कि आगे चल रहे ट्रक ने अचनाक ब्रेक मारी. जिसके चलते पीछे से तेज रफ्तार से आर कार उसमें घुस गई.
जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में में भर्ती कराया गया है. मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story