भारत
एक्सप्रेसवे पर हादसा: बाल-बाल बचे यात्री, जानें कहां जा रही थी बस?
jantaserishta.com
26 Nov 2025 5:03 PM IST

x
गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, वरना दुर्घटना काफी भीषण हो सकती थी.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात दिल्ली से वाराणसी जा रही एक डबल डेकर बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसा दनकौर थाना क्षेत्रांतर्गत लगभग 12.5 किलोमीटर के पास हुआ। बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जिनमें से 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, वरना दुर्घटना काफी भीषण हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के अनियंत्रित होते ही वह बाईं ओर झुककर पलट गई। बस के ऊपर लदा सामान सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया, जिससे एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची दनकौर थाना पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे स्टाफ ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक 14 घायल यात्रियों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, हालांकि पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को किनारे हटवाकर यातायात को पूरी तरह सामान्य कर दिया।
हैरानी की बात यह रही कि दुर्घटना के बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुट गई है और इस संबंध में पूछताछ व आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित है और यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





