भारत
नेशनल हाईवे पर हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने सात वाहनों को मारी टक्कर
jantaserishta.com
7 July 2024 3:20 PM IST

x
इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
जम्मू: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार डंपर ने सात वाहनों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने बताया कि तेज रफ्तार डंपर ने रामबन जिले के चंद्रकोट कस्बे के पास कुंफर में हाईवे पर वाहनों को टक्कर मारी। सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
अधिकारियों ने बताया, "व्यस्त हाईवे पर चालक डंपर को तेज रफ्तार से चला रहा था। इसी दौरान उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और दुर्घटना हो गई। डंपर जम्मू से घाटी की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को जाम खुलवाने में करीब एक घंटे का समय लग गया।" अधिकारियों ने बताया, "पुलिस ने दुर्घटना का संज्ञान लिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।"
Tagsजम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवेनेशनल हाईवेडंपरएक्सीडेंटJammu-Srinagar National HighwayNational HighwayDumperAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





