भारत

एक्सप्रेस वे पर हादसा: स्लीपर बस पलटी, 38 यात्री घायल, VIDEO

jantaserishta.com
21 Sept 2024 10:01 AM IST
एक्सप्रेस वे पर हादसा: स्लीपर बस पलटी, 38 यात्री घायल, VIDEO
x
3 की हालत गंभीर बताई जा रही है.
कन्नौज: लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस वे पर शनिवार तड़के दिल्ली जा रही प्राइवेट स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में 80 सवारियां थीं जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में 38 सवारी घायल हो गए है, जिन तीन की हालत नाजुक है उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में ज्यादातर गोरखपुर, गोण्डा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घटना को लेकर मिल रही जानकारी के मुताबिक बस सवारियों से पूरी तरह खचाखच भरी हुई थी। घायलों का कहना है चालक शराब पीकर बस चला रहा था, जिसके कारण ये हादसा हुआ है। कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के पास लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सुबह करीब 3 बजे ये हादसा हुआ।
सवारियां नींद में थी जब अचानक झटके के साथ सबकी नींद खुली। सवारियां एक दूसरे पर गिरी पड़ी थीं और चीख पुकार मच गई। जैसे तैसे कुछ लोग बाहर निकले तो देखा बस डिवाइडर से टकरा कर पूरी तरह पलट गई थी।
हादसे की जानकारी मिलते हि तिर्वा थाना पुलिस और यूपीडा की रेसक्यू टीम एम्बुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने हादसे में घायल 38 सवारियों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जिनमे तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। 38 घायलों में 30 लोग गोण्डा के रहने वाले हैं।
कन्नौज मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर रजनीश यादव ने बताया कि, हादसे में 38 यात्री घायल हो गए है। जिसमें से तीन की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया बाकि घायलों का इलाज जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story