भारत

मुख्यमंत्री के भाई की कार का एक्सिडेंट, बाल-बाल बचे

jantaserishta.com
2 March 2021 6:31 AM IST
मुख्यमंत्री के भाई की कार का एक्सिडेंट, बाल-बाल बचे
x

फाइल फोटो 

आरोपी चालक पुलिस हिरासत में....

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई की कार का एक्सिडेंट हो गया है. हालांकि वो इस घटना में बाल-बाल बच गए. ये हादसा ईएम बाइपास के करीब चिंग्रीघाटा में हुआ. बताया जा रहा कि ममता के भाई बाबुन बनर्जी की कार को पीछे से एक लोडेड गाड़ी ने टक्कर मारी थी. पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद बाबुन बनर्जी मौके पर अपनी कार छोड़कर चले गए. चिंग्रीघाटा के पास एक मिनी मेटाडोर ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी. उन्हें किसी तरह की इंजरी नहीं हुई है. आरोपी चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी जब्त कर ली गई है.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को होगी. बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होना है, जबकि नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे. पहले चरण में जंगलमहल की 30 सीटों पर मतदान होगा.
पश्चिम बंगाल के 4 जिले पुरुलिया, बांकुरा, पश्चिम मिदनापुर और झाड़ग्राम की गिनती जंगलमहल में होती है. नक्सल प्रभावित इन जिलों में एससी और एसटी वोटर्स की संख्या ज्यादा है. इन इलाकों में सबसे ज्यादा दबदबा कुर्मी समाज का है.
दिलचस्प बात यह है कि पुरुलिया में तो जिस उम्मीदवार का टाइटल महतो होगा वही चुनाव जीत सकता है. ऐसे में पुरुलिया में सभी पार्टियों के उम्मीदवार का सरनेम महातो होता है. अगर आंकड़ों के हिसाब से देखें तो जंगलमहल में आदिवासी और कुर्मी समाज का वोट प्रतिशत 50 से भी ऊपर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story