भारत

एक्सीडेंट LIVE वीडियो, बेकाबू बोलेरो का तांडव, कई को जोरदार टक्कर मारी

jantaserishta.com
3 Aug 2025 3:19 PM IST
एक्सीडेंट LIVE वीडियो, बेकाबू बोलेरो का तांडव, कई को जोरदार टक्कर मारी
x
वीडियो वायरल.
बारां: राजस्थान के बारां जिले से दिल दहला देने वाली सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां मेलखेडी रोड पर एक बेकाबू बोलेरो ने सड़क पर चल रहे राहगीरों और बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ.
जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार चालक तेज रफ्तार में मेलखेडी रोड की ओर से आ रहा था और अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. बोलेरो ने एक के बाद एक कई बाइकों को टक्कर मारी और राह चलते लोगों को भी कुचल दिया. हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया.
इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है. बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया गया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके.
इस दुर्घटना का बेहदर खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बोलेरो सवार लोगों को कुचलता हुआ चला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. पुलिस ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story