भारत

OMG एक्सीडेंट LIVE वीडियो, ट्रैफिक कांस्टेबल को टक्कर मार दी

jantaserishta.com
20 Aug 2025 5:15 PM IST
OMG एक्सीडेंट LIVE वीडियो, ट्रैफिक कांस्टेबल को टक्कर मार दी
x
वीडियो सामने आया.
यादाद्री-भुवनगिरी: तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. चौटुप्पल मंडल के पंतंगी टोल प्लाजा पर मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों की जांच कर रही थी. इस दौरान विजयवाड़ा से हैदराबाद की तरफ आ रहा एक स्कूटर सवार जांच से बचने के लिए ट्रैफिक कांस्टेबल से टकरा गया और मौके से फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल आसिफ ने स्कूटर चालक को रुकने का इशारा किया था. लेकिन चालक ने रुकने के बजाए सीधे कांस्टेबल को टक्कर मार दी और तेजी से वहां से भाग निकला. इस हादसे में कांस्टेबल आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके शरीर में तीन जगह चोटें आई हैं. घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है. वह हैदराबाद का रहने वाला विशाल है. पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना से ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story