नेशनल हाईवे में हादसा, अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार पति -पत्नी को मारी टक्कर, दोनों की मौत

भरतपुर: महिला विजय लक्ष्मी उम्र 52 साल का पीहर भरतपुर के सहयोग नगर का था. उसके पीहर में किसी परिजन की मौत हो गई थी. जिसके कारण मौत के बाद मृतका पीहर में पहला त्योहार उठाने आ रही थी. मृतका का पति अतुल आगरा के लोहामंडी के रहने वाले था. अतुल की दुकान थी. दोनों स्कूटी से आगरा से निकले थे. तभी आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर बरसो के पास एक अज्ञात वाहन ने दोनों को बुरी तरह कुचल दिया. जिससे दोनों की मौत हो गई.मृतक दम्पति की पहचान अतुल शर्मा और विजयलक्ष्मी शर्मा आगरा के लोहामंडी इलाके के रहने वाले थे. मृतक महिला विजयलक्ष्मी भरतपुर की रहने वाली थी. वह अपने पति के साथ भरतपुर अपने पीहर आ रही थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





