भारत

हादसा BIG BREAKING: बस और कार की टक्कर में 5 लोग जिंदा जले, देखें भयानक वीडियो

Rounak Dey
15 Sept 2021 11:18 AM IST
हादसा BIG BREAKING: बस और कार की टक्कर में 5 लोग जिंदा जले, देखें भयानक वीडियो
x
मृतकों में दो महिलाएं व एक बच्‍चा शामिल है.

पटना बिहार के पटना की एक कार झारखंड के रामगढ़ में बस टकरा गई। बुधवार सुबह हुई इस दुर्घटना में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लगी आग में कार सवार जिंदा जल गए। बताया जाता है कि मृतक एक ही परिवार के हैं। दुर्घटना की विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह धनबाद से रांची जा रही एक बस की बोकारो से रांची जा रही वैगन-आर कार से टक्‍कर हो गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई। कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं व एक बच्‍चा शामिल है।
बताया जाता है कि कार सड़क पर एक मोड़ पर संतुलन खोकर सीधे बस से जा टकराई। दोनों गाडि़यां पूरी रफ्तार में थीं। इसके तुरंत बाद लगी आग ने बचाव का कोई मौका नहीं दिया और कार में सवार पांच लोग जिंदा जल गए। कार पटना के आलोक रौशन के नाम से रजिस्‍टर्ड बताई जा रही है। कार का रजिस्‍ट्रेशन नंबर बीआर01बीडी6318 पटना का है।


Next Story