भारत

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हादसा, पंडाल गिरने से 8 लोग घायल

Nil dhankar
17 Feb 2024 11:56 AM IST
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हादसा, पंडाल गिरने से 8 लोग घायल
x
ब्रेकिंग

दिल्ली। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हादसा हुआ है। स्टेडियम में गेट नंबर-2 के पास पंडाल गिर गया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। 8 लोग घायल हुए है।

जानकारी के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के एंट्री गेट नंबर-2 पर एक पंडाल गिरा है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। गेट नंबर-2 के पास लॉन में काम चल रहा है, वहां कंस्ट्रक्शन के दौरान एक हिस्सा गिर गया है। अभी पुलिस और दमकल विभाग से किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों का कहना है कि पंडाल गिरने से कुछ लोग दब गए हैं। सुबह करीब 11.35 बजे हादसे की खबर पुलिस और अन्य टीम को दी गई। जिसके बाद आनन-फानन बचाव के लिए पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची।


Next Story