भारत

निर्माणाधीन मकान में हादसा, एक मजदूर की हुई मौत

Nilmani Pal
17 Aug 2022 1:20 AM GMT
निर्माणाधीन मकान में हादसा,  एक मजदूर की हुई मौत
x
हादसा

अयोध्या। तीन मंजिला की निर्माणधीन इमारत के गिरने से लगभग 12 मजदूर दब गए मौके पर पहुंची पुलिस टीम को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी मजदूरों बाहर निकाला गया। जिसमें एक मजदूर गंभीर घायल था जिसे जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई तो वहीं अन्य 11 मजदूरों का भी जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

दरसल कैंट थाना क्षेत्र सहादत गंज क्षेत्र स्थित मुमताज नगर में बन रहे 3 मंजिले की बिल्डिंग पर छत का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान अचानक गिरने के कारण लगभग एक दर्जन मजदूर फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिस भी पहुंच गई दबे लोगों को रेस्क्यू किया गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इस दौरान एक गंभीर रूप से घायल मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान 34 वर्षीय मोहित सिंह निवासी सरियावां अयोध्या के रूप में बताई जा रही है।

मुमताज नगर में गिरे तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत को लेकर पुलिस जांच कर रही है कि घटना के पीछे क्या कारण है। अयोध्या एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया है कि कैंट थाना क्षेत्र स्थित मुमताज नगर हाईवे के किनारे निर्माणाधीन बिल्डिंग में कार्य चल रहा था इंटर के स्तर तक पहुंच गया था इसमें लगभग 12 मजदूर कार्य कर रहे थे लेकिन एकाएक लिंटर की तैयारी कर रहे मजदूर सरिया सहित नीचे गिर गए जिसमें मजदूरों के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई तो पुलिस के द्वारा रेस्क्यू किया गया इसमें ज्यादा लोग सुरक्षित निकल गए हैं सिर्फ एक नीचे जो फंसा हुआ था वह गंभीर रूप से घायल है स्थानीय लोगों के सहयोग से निकाले जाने के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है और इस घटना के संबंध में अब जांच की कार्रवाई की जा रही है और जो भी दोषियों में उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Next Story