भारत
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान हादसा, पेड़ की डाल गिरने से 8 साल की बच्ची की मौत, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
14 Aug 2026 5:10 PM IST

x
जांच जारी.
हैदराबाद: तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरी जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान हुए हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई. यह हादसा यदाद्री भुवनगिरी जिले के भोंगीर कस्बे में बगायत प्राइमरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान हुआ. घटना उस समय हुई जब बगायत के सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चे स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी कर रहे थे.
बताया जाता है कि स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाली गतिविधियों की तैयारी चल रही थी. खेल गतिविधियों में हिस्सा ले रहे छात्र तैयारियों में जुटे थे. छात्र कबड्डी खेल रहे थे और इसी दौरान स्कूल परिसर स्थित एक नीम के पेड़ की डाली अचानक टूटकर गिर पड़ी. पेड़ की डाली के नीचे छह छात्र दब गए.
अध्यापकों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ की डाली के नीचे दबे छात्रों को निकाला और उपचार के लिए नजदीकी भोंगीर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया. भोंगीर सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने तीसरी क्लास की छात्रा आठ साल की हलीमा को गंभीर हालत देख एम्स बीबीनगर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
हादसे में एक छात्र का पैर फ्रैक्चर हुआ है, जिसका इलाज एम्स बीबीनगर में चल रहा है. अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया.हादसे की सूचना पाकर पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची और फिर मौका मुआयना भी किया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है.
पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





