
x
चपेट
Farrukhabad फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक दुखद खबर आई है, जहां गांव की भगवत कथा यात्रा के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। फर्रुखाबाद के जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत गांव सिरौली में शनिवार को भागवत कथा बैठ रही थी। इसी को लेकर गांव में यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा में एक 16 वर्षीय किशोर ध्वजा पताका का बांस लेकर आगे चल रहा था। इस दौरान बांस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे बांस में करंट दौड़ गया और करंट की चपेट में आने से छात्र गंभीर रूप से झुलस कर बुरी तरह घायल हो गया।
आनन-फानन में परिवार के लोग छात्र को निजी नर्सिंग होम ले गए। किशोर की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे ईएमओ जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया। परिजनों ने छात्र को अस्पताल की इमरजेंसी में लाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद छात्र को मृत बता दिया।
घटना को लेकर गांव सिरौली निवासी सुबोध ने बताया कि उनके यहां श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो रहा था। कथा के शुरू होने से पहले गांव में यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा में सबसे आगे हरे बांस में ध्वज पताका लेकर परिवार का भतीजा 16 वर्षीय अखिलेश प्रजापति चल रहा था।
उन्होंने बताया जब यात्रा लेकर मंदिर के पास पहुंचे थे, इस दौरान बांस का ऊपरी हिस्सा हाई टेंशन लाइन में छू गया। बांस हरा होने के कारण उसमें करंट दौड़ गया। इससे अखिलेश करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे निजी नर्सिंग होम ले गए। बाद में उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आए और यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छात्र के मृत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम और गांव में चारों ओर मातमी सन्नाटा फैल गया। भागवत कथा का शुभ अवसर मातम में बदल गया। सुबोध ने बताया कि उन्होंने गांव में नया मकान बनवाया था। मकान के पास में ही एक मंदिर का निर्माण कराया था और मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। इसी को लेकर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा था। ऐसे में यह दुर्घटना हो गई। बताया गया कि मृतक के पिता मुकेश प्रजापति और माता नारायण देवी प्रजापति बाहर रहकर कार्य करते हैं।
छात्र यहां अपने चाचा के पास रह रहा था। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था, और वह कक्षा 12वीं का छात्र था। उसकी परीक्षा भी चल रही है। परिवार के लोगों ने बताया कि वह पढ़ने में काफी होशियार भी था। ईएमओ जिला अस्पताल लोहिया के डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि अभी हमारे पास एक अखिलेश प्रजापति नाम का युवक लाया गया था, जिसकी उम्र लगभग 16 साल थी। उसके पिता का नाम मुकेश प्रजापति है, जो गांव सिरौली के निवासी हैं। उसे अस्पताल लाने के बाद जांच की गई, जिसके बाद मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम हेतु पुलिस को सूचना भेज दी गई है।
Tagsफर्रुखाबादसिरौलीभागवत कथा यात्राहाई टेंशन तारकरंटकिशोर मौतअखिलेश प्रजापतिलोहिया अस्पतालदुखद घटनाउत्तर प्रदेशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





