भारत

चूहों के कारण हादसा? पत्नी की हुई मौत, पति ने चूहों को बताया हत्यारा, पढ़े मौत का अनोखा मामला

jantaserishta.com
30 Dec 2020 1:04 PM IST
चूहों के कारण हादसा? पत्नी की हुई मौत, पति ने चूहों को बताया हत्यारा, पढ़े मौत का अनोखा मामला
x
फाइल फोटो 

एक महिला की मौत का अजीबोगरीब मामला एमपी के इंदौर से सामने आया है। महिला के पति का दावा है कि चूहे ने चूहे मारने वाली दवा का डिब्बा गिराया जो ठीक नीचे सोई पत्नी के मुंह और कपड़ों पर जा गिरा। इसी से पत्नी की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला ने संभवतः जहर खाया है। पुलिस ने हालांकि फिलहाल पति के बयान के आधार पर ही मामला दर्ज कर लिया है।

घटना इंदौर जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र के तलाई गांव की है। मृत महिला के पति लीलाधर के मुताबिक महिला रात में सो रही थी। घर में अनाज रखा होने के कारण चूहे घूमते रहते हैं। उन्हें मारने के लिए दवाई लाकर रखी थी। पति ने बताया कि महिला नीचे सो रही थी और ऊपर चूहे मारने वाली दवा का डिब्बा रखा था। चूहा शायद वहां से गुजरा और धक्का लगने से डिब्बा खुल गया। दवा का कुछ अंश उसकी पत्नी के मुंह में चला गया।
थोड़ी देर बाद पत्नी की बेचैनी से नींद खुली। उसकी हालत बिगड़ती देख पति पास के निजी अस्पताल लेकर गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमवाय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने फिलहाल महिला के पति के बयान के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि महिला के जहर खाने की जानकारी मिली है, लेकिन पुलिस चूहे वाली बात से इनकार कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया, लेकिन पुलिस मौत के असली कारण का पता लगाने में भी जुट गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story