
x
वीडियो
Mainpuri मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां निर्माणाधीन मकान की कंक्रीट की छत गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। यह घटना भोगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड स्थित छछा गांव के पास उस समय हुई जब ढलाई का काम चल रहा था।
Mainpuri, Uttar Pradesh: A concrete roof of an under-construction house collapsed during pouring work near Chhacha village on GT Road under Bhogaon police station limits. Three labourers were trapped under the debris and hospitalized, with one later dying during treatment. Police… pic.twitter.com/QNvNyGYd0D
— IANS (@ians_india) June 21, 2026
जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई के दौरान अचानक पूरा ढांचा भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में फंस गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया।
इलाज के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो मजदूरों का अस्पताल में उपचार जारी है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और निर्माण स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।
Next Story





