
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
वहीं दो अन्य घायल हो गए।
बाड़मेर: राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में 3 महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए। हादसा जिले के गुडामालानी थाना अंतर्गत सिणधरी सांचौर हाईवे पर हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के मुताबिक, सिणधरी चौराहे पर एक ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार 3 महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए।
बताया गया कि सभी मृतक गुजरात के हैं, जो बाबा रामदेव के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान गुडामालानी के भटाला गांव की सड़क के पास मेगा हाईवे पर एक ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। जिससे कार में सवार 3 महिलाओं वह एक पुरुष की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची व घायलों को गुडामालानी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही साथ मृतकों के शव भी मोर्चरी में रखवाया जा रहे हैं। सुबह हुए हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





