भारत

एक्सीडेंट ब्रेकिंग: 2 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे सभी

jantaserishta.com
28 Jun 2022 1:23 PM IST
एक्सीडेंट ब्रेकिंग: 2 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे सभी
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

घायल 9 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है.

सुल्तानपुर: उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर आज सुबह मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बताया जा रहा है कि बस के सामने सांड आ गया था. इस हादसे में मिनी बस में सवार 11 लोगों में ड्राइवर समेत दो की मौत हो गई है. गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया है.

लखनऊ के दीनदयाल नगर निवासी राजेंद्र अवस्थी के ससुर की सोमवार को मौत हो गयी थी और वो लोग एक मिनी बस पर सवार होकर उनका अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे थे. सुल्तानपुर जिले के लखनऊ वाराणसी हाईवे पर लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पटखौली गांव के निकट बस सांड से टकरा गई, जिससे बस पलट गई.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा. इस हादसे में राजेन्द्र अवस्थी और ड्राइवर ओंकार नाथ यादव की मौत हो गई और करीब 9 लोगों को गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए 4 लोगों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया गया.
पटखौली गांव के निकट हुए हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए. पुलिस को सूचना दी गई और प्रशासनिक अफसर भी आनन-फानन में पहुंचे. हादसे में घायलों का इलाज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई. वहीं लखनऊ से वाराणसी के लिए भेजी जा रही डेडबाडी के अंतिम संस्कार की तैयारियां भी तेज कर दी गई.
प्रशासन के मुताबिक, 2 मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. थानाध्यक्ष लंभुआ एके सिंह ने बताया कि लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर लंभुआ बाईपास के निकट सांड या आवारा पशु के अचानक आ जाने से मिनी बस पलट गई और चालक समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है. गंभीर रूप से घायल 9 लोगों का इलाज कराया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story