एक्सीडेंट ब्रेकिंग: जब डीटीसी बस बेकाबू होकर दुकानों में जा घुसी

नई दिल्ली: दिल्ली में डीटीसी बसों से हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे. अब जंगपुरा इलाके में शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक डीटीसी बस बेकाबू होकर दुकानों में जा घुसी. बताया जा रहा है कि इस हादसे में छह लोग जख्मी लोग हो गए हैं. हालांकि अच्छी बात यह है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. सभी घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. जब डीटीसी की बस सराय कालेखां की तरफ से जंगपुरा जा रही थी तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और वहां दुकानों में जा घुसी. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





