भारत

एक्सीडेंट ब्रेकिंग: 5 लोगों की मौत, कार और लोडर भिड़े

jantaserishta.com
29 July 2022 5:58 PM IST
एक्सीडेंट ब्रेकिंग: 5 लोगों की मौत, कार और लोडर भिड़े
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मचा कोहराम।

बांदा: यूपी के बांदा में शुक्रवार की शाम को भीषण हादसा हो गया। इनोवा कार और लोडर की आमने-सामने टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। वाहनों में फंसे शवों को निकालने में पुलिस जुटी है।

यह हादसा गिरवां बस स्टैंड के पास हुआ है। बताते हैं कि अनियंत्रित तेज रफ्तार इनोवा कार ने लोडर में ज़ोरदार टक्कर मार दी। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि लोडर दो भाग में बंट गया। लोडर पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। मृतकों में तीन बच्चे भी बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story