ACCIDENT: खून से लाल हुई सड़क, 7 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल, कोहरे के कारण बस और ट्रक की टक्कर

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. इस सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है. इतना ही नहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. यह हादसा मुरादाबाद-आगरा हाईवे की बताई जा रही है. अभी तक की जानकारी में बताया गया है कि कोहरे के कारण यह हादसाहुआ है. थाना कुंदरकी इलाके के हुसैनपुर पुलिया पर थोड़ी देर पहले एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई है. जिसमें सात लोगों की मौत हुई है और 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 7 लोगो की मौत और 25 से ज्यादा घायल !!
— Kajal Rajput (@Kajalrajput2184) January 30, 2021
थाना कुंदरकी ईलाके के हुसैनपुर पुलिया की घटना !@ANI @TeesriJungNews @ndtv @State_Times @DailyExcelsior1 @JAMMULINKS @Uppolice @myogiadityanath pic.twitter.com/ESsEJTT7es
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





