भारत

छठ से पहले हादसा, नदी में पलटी नाव, कई लोगों की मौत की खबर, VIDEO

jantaserishta.com
3 Nov 2024 1:30 PM IST
छठ से पहले हादसा, नदी में पलटी नाव, कई लोगों की मौत की खबर, VIDEO
x
मचा हड़कंप.
कटिहार: बिहार के कटिहार में छठ पूजा से पहले रविवार को एक हादसा हो गया। यहां मनिहारी प्रखंड के केवला घाट के पास एक नाव पलट गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है, जबकि सात किसान लापता बताए जा रहे हैं।
कटिहार के केवाला घाट में कुछ किसान रविवार सुबह नाव में सवार होकर हटकोला के दियारा में खेती करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नाव अचानक नदी में पलट गई। सूत्रों के मुताबिक, नाव में 11 किसान सवार थे, इनमें से सात किसान लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक मृतकों की संख्या नहीं बताई गई है।
इससे पहले सितंबर में बिहार के औरंगाबाद जिले में एक हादसा हुआ था। यहां जितिया पर्व पर दो अलग-अलग घटनाओं में तालाब में डूबने से 8 बच्चों की मौत हो गई थी। मृतकों में सात लड़कियां थी, जिनकी उम्र 9 से 13 वर्ष के बीच थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story