भारत

दवा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 लोगों की गई जान

jantaserishta.com
17 Oct 2026 9:11 AM IST
दवा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 लोगों की गई जान
x
अफरा-तफरी मच गई.
भरूच: गुजरात के भरूच जिले की सायखा GIDC स्थित सिनजील फार्माकेम कंपनी में शुक्रवार देर रात रिएक्टर में ब्लास्ट हो गया. यह हादसा हाइड्रोजिनेशन प्रक्रिया के दौरान हुआ, जिसमें 5 युवाओं की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए.
औद्योगिक गढ़ भरूच जिले के वागरा तालुका की सायखा GIDC में महज एक साल पहले शुरू हुई कंपनी में हुए भीषण धमाके ने पूरे जिले को दहला दिया है. सायखा की सिनजील फार्माकेम में उत्पादन प्रक्रिया के दौरान तेज धमाका हुआ. कंपनी में हाइड्रोजिनेशन प्रक्रिया के समय 15kl क्षमता का रिएक्टर फटने से भारी तबाही मची है.
धमाका इतना प्रचंड था कि आसपास के 15 किलोमीटर के दायरे में इसकी आवाज सुनाई दी. इंडस्टिय सेफ्टी एन्ड हेल्थ के अधिकारी दिनेश गामित ने जानकारी दी कि इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 6 मजदूरों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.
रिएक्टर ब्लास्ट के साथ ही MDC (मिथाइलिन डाइक्लोराइड) गैस का रिसाव होने से कंपनी परिसर और बाहर धुंधला माहौल छा गया, जिससे मजदूर गैस की चपेट में आकर अस्वस्थ हो गए. धमाके के झटके से प्लांट की भारी-भरकम मशीनरी के पुर्जे और चद्दरें दूर-दूर तक बिखर गईं. घटना के बाद आसपास की कंपनियों और ग्रामीण इलाकों से लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी.
ब्लास्ट के बाद गैस रिसाव होने से मौके पर मौजूद लोगों और मजदूरों ने आंखों में तेज जलन की शिकायत की. घटनास्थल पर लगातार बजते एम्बुलेंस के सायरन से दहशत का माहौल बन गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. मृतकों के शवों को भरूच सिविल अस्पताल ले जाया गया, जबकि घायलों को बेहतर इलाज के लिए भरूच और वडोदरा की निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस बड़े औद्योगिक हादसे के बाद GPCB और इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ (DISH) विभाग की टीमों ने प्लांट पर पहुंचकर धमाके के कारणों और सुरक्षा मानकों की गहराई से जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story