भारत

अपर बर्थ तक जाने में नहीं होगी कोई परेशानी, Railway ने सीढ़ी के डिजाइन को बदला

jantaserishta.com
15 Oct 2025 5:44 PM IST
अपर बर्थ तक जाने में नहीं होगी कोई परेशानी, Railway ने सीढ़ी के डिजाइन को बदला
x
अपर बर्थ काफी आरामदायक होगा और सभी आयु वर्ग के लोग आसानी से इस तक पहुंच पाएंगे.
नई दिल्ली: नई वंदे भारत स्लीपर में अपर बर्थ काफी आरामदायक होगा और सभी आयु वर्ग के लोग आसानी से इस तक पहुंच पाएंगे। यह जानकारी काइनेट में वंदे भारत प्रोजेक्ट के निदेशक निशुंक गर्ग ने बुधवार को दी।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए निशुंक गर्ग ने बताया कि आमतौर यात्रियों के मन में धारणा होती है कि अपर बर्थ आरामदायक नहीं होता है और इस तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए, हमने नई वंदे भारत स्लीपर को डिजाइन किया है।
उन्होंने आगे बताया कि इसमें अपर बर्थ तक पहुंचने वाली सीढ़ी को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए यह आरामदायक हो। गर्ग ने बताया कि पहली ही ट्रेन से ही यह फीचर सभी यात्रियों को देखने को मिलेगा और हमारा लक्ष्य अगले साल पहली ट्रेन डिलीवर करना है, जिस पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
काइनेट में वंदे भारत प्रोजेक्ट के चीफ डिजाइनर एवगेनी मास्लोव ने कहा कि हमारे डिजाइन का लक्ष्य एक नेक्स्ट लेवल की आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करना है। हमारा मानना है कि वंदे भारत वास्तव में देश के लिए एक काफी महत्वपूर्व प्रोजेक्ट है और हमने यहां पर वंदे भारत को लेकर अपना विजन दिखाया है और बताया कि वंदे भारत भविष्य में कैसी दिखेगी।
काइनेट रेलवे सॉल्यूशंस, रूस की सबसे बड़ी रोलिंग स्टॉक निर्माता कंपनी सीजेएससी ट्रांसमाशहोल्डिंग और भारत की सरकारी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है। यह साझेदारी वंदे भारत प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए स्थापित की गई थी, जिसमें 1,920 स्लीपर कोच (120 ट्रेनसेट) का डिजाइन और निर्माण और 35 वर्षों की अवधि तक उनका रखरखाव शामिल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story