भारत
ACB का बड़ा एक्शन: महापौर के घर छापेमारी, मंगाई नोट गिनने की मशीन
jantaserishta.com
5 Aug 2023 8:50 AM IST

x
VIDEO: पति को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया.
जयपुर: एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ) ने मेयर के घर एसीबी ने छापेमार कार्रवाई की है. एसीबी ने देर रात छापा मारते हुए मेयर के पति सुशील गुर्जर को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया. इसके साथ ही दो दलालों को भी गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान टीम को मेयर के घर से तलाशी में 40 लाख रुपये तो दलालों के ठिकाने से 8 लाख रुपये कैश मिला है.
रणवीर सिंह ने बताया कि पट्टा जारी करने की एवज में घूस मांगी गई थी. एसीबी की छापेमारी में शिकायतकर्ता के पट्टे की फाइल भी आरोपी मेयर के पति सुशील गुर्जर के निवास पर बरामद की गई है. यही नहीं कार्रवाई के दौरान मैहर के आवास पर 40 लाख रुपये से ज्यादा नगदी भी बरामद हुई है. साथ ही आरोपी दलाल नारायण सिंह के आवास पर भी 8 लाख रुपये बरामद हुए है. पूरी कार्रवाई के बाद आरोपी मेयर पति और दोनों दलालो को गिरफ्तार कर एसीबी ने पूछताछ शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि अभी इस रिश्वत के मामले में मेयर के पति को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इस मामले में मेयर की कितनी भूमिका है. इसकी अभी जांच की जा रही है. कहा जा रहा है कि पूरी जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, इस मामले पर मेयर की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





