जल विभाग में एसीबी टीम का छापा, सहायक अभियंता को 90 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

पाली: आपको बता दें कि पाली एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिपाल चौधरी द्वारा भ्रष्ट सहायक अभियंता को ट्रेप करने की कार्रवाई की गई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की पाली द्वितीय इकाई द्वारा गुरुवार को मकराना में कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता सीताराम यादव जन अभियांत्रिकी विभाग खंड मकराना को परिवादी से 90 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तातार किया है.पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि पाली एसीबी को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा किए गए कार्यों के बकाया 10 लाख रुपए के बिलों को प्रमाणीकरण कर पास करने की एवज में कमीशन के रूप में सीताराम यादव ने 1 लाख की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है. जिस पर एसीबी पाली द्वारा शिकायत का सत्यापन कर टीम द्वारा मकराना में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सीताराम पुत्र रामनारायण निवासी डूंगरसी का बास, किशनगढ़ रेनवाल हाल सहायक अभियंता मकराना को परिवादी से 90 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. एसीबी द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है. एसीबी द्वारा मामले दर्ज करते हुए जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





